शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ठेका मिलने से वेलस्पन एंटरप्राइजेज (Welspun Enterprises) का शेयर 10% से अधिक उछला

वेलस्पन एंटरप्राइजेज (Welspun Enterprises) को एनएचएआई (NHAI) से 1,837.32 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।

प्राप्त कार्य के तहत कंपनी को तमिलनाडु में एनएच-45ए (नये एनएच-332) के सत्तनाथपुरम-नागापट्टनम खंड की 4-लेनिंग करनी है। इस खबर से वेलस्पन एंटरप्राइजेज के शेयर भाव में 10% से अधिक की मजबूती आयी है।
बीएसई में वेलस्पन एंटरप्राइजेज का शेयर 153.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 155.90 रुपये पर खुला और लगातार चढ़ते हुए 173.85 रुपये के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद इसमें थोड़ी हल्की गिरावट दर्ज की गयी। करीब 1.30 बजे वेलस्पिन एंटरप्राइजेज का शेयर 15.45 रुपये या 10.07% की मजबूती के साथ 168.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 मई 2018)

Comments  

jitendra singh
# jitendra singh 2018-07-05 22:18
Geotechnical investigation

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!