शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : अदाणी ट्रांसमिशन, एशियन पेंट्स, पीसी ज्वेलर, अदाणी एंटरप्राइजेज, अपोलो टायर्स और एनबीसीसी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें अदाणी ट्रांसमिशन, एशियन पेंट्स, पीसी ज्वेलर, अदाणी एंटरप्राइजेज, अपोलो टायर्स और एनबीसीसी शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - स्पाइसजेट, केनरा बैंक, देना बैंक, जिलेट इंडिया, ग्रेफाइट इंडिया, गुजरात गैस, इलाहाबाद बैंक, हैवेल्स, एनडीटीवी, नीलकमल, सिकाल लॉजिस्टिक्स, टाटा ग्लोबल बेवरेजेज और यूको बैंक
टाइटन - कंपनी का मुनाफा 71% की उछाल के साथ 304 करोड़ रुपये रहा।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया : प्रावधानों में तेजी से बढ़ोतरी पर बैंक को 2,583.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
ल्युपिन - कंपनी ने कॉर्कल बोन ऐंड बीउटी सप्लीमेंट लॉन्च किया है।
जी एंटरटेनमेंट - कंपनी का मुनाफा 85% घट कर 230.64 करोड़ रुपये रह गया।
अदाणी ट्रांसमिशन - अदाणी ट्रांसमिशन बॉन्ड के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपये जुटायेगी।
एशियन पेंट्स - चौथी तिमाही में सालाना आधार पर एशियन पेंट्स का मुनाफा 3% बढ़ कर 496 करोड़ रुपये रहा।
पीसी ज्वेलर - कंपनी 350 रुपये के भाव पर शेयरों की वापस खरीद तय की है।
एम्फैसिस - साल दर साल आधार पर एम्फैसिस का मुनाफा 29% अधिक 237 करोड़ रुपये रहा।
अदाणी एंटरप्राइजेज - अदाणी एंटरप्राइजेज का जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफा 17% घट कर 181 करोड़ रुपये रह गया।
अपोलो टायर्स - अपोलो टायर्स का अप्रैल-जून मुनाफा 9.58% बढ़ कर 250 करोड़ रुपये हो गया।
एनबीसीसी - एनबीसीसी को गुजरात में 7 बस टर्मिनलों के विकास की निगरानी का कार्य मिला। (शेयर मंथन, 11 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!