शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तिमाही नतीजों की घोषणा से पहले चढ़ा हैवेल्स इंडिया (Havells India) का शेयर

प्रमुख विद्युत उत्पाद निर्माता कंपनी हैवेल्स इंडिया (Havells India) आज वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित करेगी।

मगर नतीजों की घोषणा से पहले ही हैवेल्स इंडिया के शेयर में मजबूती दिख रही है।
बीएसई में 538.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 546.00 रुपये पर शुरुआत के बाद यह सवा 12 बजे के आस-पास 550.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब साढ़े 12 बजे हैवेल्स इंडिया के शेयरों में 9.60 रुपये या 1.78% की तेजी के साथ 548.35 रुपये पर कारोबार हो रहा है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 592.70 रुपये और निचला स्तर 434.00 रुपये का रहा है। (शेयर मंथन, 11 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!