शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनबीसीसी (NBCC) करेगी सात बस टर्मिनलों के निर्माण की निगरानी

सरकारी कंपनी एनबीसीसी (NBCC) को गुजरात में सात बस टर्मिनलों के निर्माण की निगरानी के लिए स्वतंत्र इंजीनियर नियुक्त किया गया है।

राजकोट, पाटन, मोडासा, नवसारी, अमरेली, भुज और भरूच में स्थित इन बस टर्मिनलों का निर्माण करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से गुजरात सड़क परिवहन निगम (Gujarat State Road Transport Corporation) कर रही है। इस कार्य के लिए एनबीसीसी और गुजरात सड़क परिवहन निगम के बीच करार हुआ है।
दूसरी ओर बीएसई में एनबीसीसी का शेयर आज सुबह से ही दबाव में है। 101.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 102.20 रुपये पर शुरुआत के बाद यह यह 98.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 2.20 रुपये या 2.17% की गिरावट के साथ 99.10 रुपये पर लेन-देन जारी है। (शेयर मंथन, 11 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख