शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (Ahluwalia Contracts) को मिले 389.81 करोड़ रुपये के ठेके

प्रमुख ईपीसी कंपनियों में से एक अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (Ahluwalia Contracts) को 389.81 करोड़ रुपये के कुल तीन ठेके मिले हैं।

इन ठेकों के तहत कंपनी को विद्युतीय, पाइपलाइन और अग्निशामक सेवाओं सहित कारोबारी और संस्थागत इमारतों का निर्माण करना है। इसके साथ ही कंपनी को चालू वित्त वर्ष में मिले कार्य 1,624.81 करोड़ रुपये के हो गये हैं।

उधर बीएसई में शुक्रवार को अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स का शेयर 6.80 रुपये या 1.68% की बढ़ोतरी के साथ 411.55 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 445.00 रुपये और न्यूनतम भाव 236.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख