शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर तिमाही नतीजों के बाद उछला सन टीवी (Sun TV) का शेयर

आज सन टीवी (Sun TV) के शेयर में करीब 12% की जबरदस्त उछाल आयी है।

सन टीवी ने शुक्रवार को अपने तिमाही वित्तीय नतीजे घोषित किये थे, जो जानकारों के अनुमान से भी बेहतर रहे। शानदार नतीजों का असर ही आज इसके शेयर पर देखने को मिल रहा है।
गौरततलब है कि सन टीवी ने 2017 की जनवरी-मार्च तिमाही में 235.91 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में 23% अधिक 289.76 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी में भी 23% की बढ़त दर्ज की गयी, जो कि 582.50 करोड़ रुपये से बढ़ कर 716.95 करोड़ रुपये रही। वार्षिक आधार पर सन टीवी की ग्राहकी शुल्क (Subscription) आमदनी 241.90 करोड़ रुपये से 28% बढ़ कर 308.84 करोड़ रुपये की हुई, जिसका असर इसके लाभ और आमदनी पर पड़ा।
बीएसई में सन टीवी का शेयर 864.65 के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 900.10 रुपये पर खुला औऱ 977.25 रुपये के एक महीने के ऊपरी स्तर तक उछला। इसके बाद 12.05 बजे के आस-पास यह 102.25 रुपये या 11.83% की जोरदार मजबूती के साथ 966.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!