शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दूरसंचार विभाग ने दी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और टेलीनॉर के विलय को मंजूरी

दूरसंचार विभाग (Department of Telecom) ने टेलीनॉर इंडिया (Telenor India) के देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के साथ विलय को हरी झंडी दिखा दी है।

पिछले सप्ताह शीर्ष अदालत ने दूरसंचार विभाग की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें इसने दोनों कंपनियों से विलय के लिए 1,700 करोड़ रुपये बतौर जमानत राशि जमा करने के लिए कहा था। इस विलय से सात दूरसंचार सर्किलों में एयरटेल की स्पेक्ट्रम स्थिति मजबूत होगी, जिनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, यूपी (पूर्व), यूपी (पश्चिम) और असम शामिल हैं।
दूरसंचार विभाग से पहले 08 मार्च को दोनों कंपनियों की विलय योजना को एनसीएलटी ने अपनी सहमति दे दी थी।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 385.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 389.80 रुपये पर खुला और 393.95 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। शिखर पर पहुँचते ही इसमें गिरावट आनी शुरू हो गयी। 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 1.20 रुपये या 0.31% की कमजोरी के साथ 384.50 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 14 मई 2018)

Comments  

Anil Yadav
# Anil Yadav 2018-05-29 20:28
There is no different between Airtel & Congress party.
Both are cheater .

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!