शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ब्लैकस्टोन (Blackstone) की इकाई ने बेची एम्फैसिस (Mphasis) में हिस्सेदारी

प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन (Blackstone) की इकाई मार्बल II (Marble II) ने आईटी कंपनी एम्फैसिस (Mphasis) में अपनी हिस्सेदारी घटायी है।

मार्बल II ने एम्फैसिस की 8% हिस्सेदारी को 960 रुपये प्रति की दर से बेचा है, जो कि इसके खरीदारी भाव के दोगुने से भी अधिक है। गौरतलब है कि ब्लैकस्टोन, एम्फैसिस की प्रमोटर है। इसके पास मार्बल II के जरिये एम्फैसिस में 31 मार्च 2018 को 60.38% हिस्सेदारी थी।
दूसरी ओर बीएसई में एम्फैसिस का शेयर 984.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 974.10 रुपये पर खुला। कमजोर शुरुआत के बाद 10 बजे के करीब इसने तीखी उछाल के साथ 1,032.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 2.40 बजे के आस-पास एम्फैसिस के शेयरों में 12.45 रुपये या 1.26% की बढ़त के साथ 997.15 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 14 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!