शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech) को मिला 34 करोड़ रुपये का बोनस, शेयर मजबूत

पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech) के शेयर में आज 2% से अधिक की मजबूती आयी है।

कंपनी को उत्तर प्रदेश में एक राजमार्ग परियोजना को समय से पहले पूरा करने पर एनएचएआई (NHAI) से 34 करोड़ रुपये का बोनस मिला है। कंपनी ने एनएच-231 के 166.44 किमी रायबरेली-जौनपुर की 2 लेनिंग का कार्य समय से पहले ही पूरा कर दिया। पीएनसी इन्फ्राटेक को मिला यह पिछले तीन महीनों में दूसरा बोनस है।
उधर बीएसई में पीएनसी इन्फ्राटेक का शेयर 170.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 170.15 रुपये पर खुलने के बाद ऊपर चढ़ा। करीब 10 बजे यह 3.65 रुपये या 2.14% की तेजी के साथ 174.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!