शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) को हुआ सबसे बड़ा तिमाही घाटा

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) या पीएनबी को वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में 13,416.91 करोड़ रुपये का जबरदस्त घाटा हुआ।

यह पीएनबी को हुआ अब तक का सर्वाधिक तिमाही घाटा है। गौरतलब है कि बैंक के प्रोविजन वर्ष दर वर्ष आधार 254% औऱ तिमाही दर तिमाही आधार पर 356% की बढ़त के साथ 20,353.1 करोड़ रुपये के रहे, जो इसके घाटे का मुख्य कारण रहा। वहीं पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में पीएनबी 261.90 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। नीरव मोदी घोटाला मामले में भारी धोखाधड़ी के बाद यह बैंक के लिए एक जोरदार झटका है।
बता दें कि सालाना आधार पर ही पीएनबी की सकल एनपीए 12.11% से बढ़ कर 18.38% और शुद्ध एनपीए 7.55% के मुकाबले 11.24% की रही। साथ ही इसकी कुल आमदनी 14,989.33 करोड़ रुपये से 13.63% घट कर 12,945.68 करोड़ रुपये रह गयी।
दूसरी तरफ जबरदस्त घाटे के बाद बीएसई में पीएनबी का शेयर कमजोर हुआ। बैंक का शेयर 89.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 89.00 रुपये पर खुला। करीब 3 बजे एक तीखी गिरावट के साथ यह 83.80 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। अंत में पीएनबी 3.40 रुपये या 3.80% की कमजोरी के साथ 86.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!