शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिस्सेदारी खरीदने की खबर से सीएंट (Cyient) के शेयर में मजबूती

सीएंट (Cyient) ने अपनी एक सहायक कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है।

करार के तहत कंपनी सीएंट इन्साइट्स (Cyient Insights) की शेष 49% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। 3.5 करोड़ रुपये के इस नकद सौदे के एक हफ्ते के अंदर पूरा होने की उम्मीद है, जिसके पूरा होने पर सीएंट इन्साइट्स में सीएंट की 100% हिस्सेदारी होगी।
बीएसई में सीएंट का शेयर 809.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 810.50 रुपये पर खुला और शुरुआती चंद मिनटों में ही 838.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। साढ़े 10 बजे के आस-पास यह 12.60 रुपये या 1.56% की वृद्धि के साथ 822.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!