शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो यस बैंक (Yes Bank) ऐसे जुटायेगा 100 करोड़ डॉलर

यस बैंक (Yes Bank) ने 100 करोड़ डॉलर (करीब 6,700 करोड़ रुपये) जुटाने का ऐलान किया है।

बैंक यह पूँजी शेयरों को सार्वजनिक या तरजीही इश्यू, वैश्विक डिपॉजिटरी रिसीट (जीडीआर), अमेरिकी डिपोजिटरी रिसीट (एडीआर) या विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड जारी करके जुटायेगा। इसेक अलावा यस बैंक ने विदेशी या भारतीय मुद्रा में ऋण प्रतिभूति जारी करके 30,000 करोड़ रुपये तक की पूँजी जुटाने का भी योजना बनायी है।
उधर बीएसई में यस बैंक का शेयर 349.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 350.35 रुपये पर खुला, मगर खुलते ही इसमें कमजोरी आयी और अब तक के कारोबार में यह अधिकतर लाल निशान में ही रहा है। करीब 2 बजे बैंक के शेयरों में 1.25 रुपये या 0.36% की कमजोरी के साथ 348.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 17 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख