शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एस्कॉर्ट्स (Escorts) के तिमाही मुनाफे में 89.2% की जबरदस्त वृद्धि

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2017-18 की जनवरी-मार्च तिमाही में कृषि उपकऱण निर्माता एस्कॉर्ट्स (Escorts) के मुनाफे में 89.2% की बढ़त दर्ज की गयी है।

कंपनी ने 2016-17 की समान तिमाही में 59.5 करोड़ रुपये की तुलना में 112.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। इसी दौरान एस्कॉर्ट्स की शुद्ध आमदनी 1,022.3 करोड़ रुपये से 40.5% की वृद्धि के साथ 1,436.1 करोड़ रुपये रही। इसी दौरान कंपनी का एबिटा 133.7% की वृद्धि के साथ 173.8 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 7.3% से सुधर कर 12.1% हो गया।
गौरतलब है कि 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में ही वार्षिक आधार पर कंपनी की ट्रैक्टर बिक्री 57.4% बढ़ कर 23,568 इकाई रही।
उधर बीएसई में एस्कॉर्ट्स का शेयर 958.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 968.00 रुपये पर खुला। कारोबार के बीच में इसका सर्वाधिक 970.00 रुपये और न्यूनतम भाव 948.80 रुपये रहा है। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में हरे निशान में सपाट 958.35 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 17 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!