शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के मुनाफे में 61% की शानदार वृद्धि

वर्ष दर वर्ष आधार पर 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के मुनाफे में 61% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

2017 की समान अवधि में 449.1 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 721 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 2,670 करोड़ रुपये से 33% अधिक 3,557 करोड़ रुपये और शुदध आमदनी 40.7% की वृद्धि के साथ 2,365 करोड़ रुपये रही।
इसके अलावा तिमाही दर तिमाही आधार पर बजाज फाइनेंस की सकल एनपीए 19 आधार अंक गिर कर 1.48% और शुद्ध एनपीए 15 आधार अंक घट कर 0.38% रह गयी। वहीं वार्षिक आधार पर कंपनी के प्रोविजन 287 करोड़ रुपये से हल्की गिरावट के साथ 274 करोड़ रुपये के रह गये। साथ ही कंपनी का प्रावधान कवरेज अनुपात (पीसीआर) 68% से सुधर 75% हो गया।
उधर शानदार नतीजों से आज बजाज फाइनेंस का शेयर 52 हफ्तों के शिखर तक उछला। बीएसई में बजाज फाइनेंस का शेयर 1,918.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,930.00 रुपये पर खुला। लाल निशान के आस-पास कारोबार करते हुए तिमाही नतीजों की घोषणा से कंपनी के शेयर में एक तीखी उछाल दर्ज की गयी, जिससे यह 2,088.80 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। अंत में कंपनी का शेयर 148.60 रुपये या 7.75% की तेजी के साथ 2,067.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!