शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टार सीमेंट (Star Cement) के निदेशक मंडल ने दिखायी विलय योजना को हरी झंडी

देश के उत्तर-पूर्व हिस्से में सबसे बड़ी सीमेंट उत्पादन कंपनी स्टार सीमेंट (Star Cement) के निदेशक मंडल ने इसकी विलय योजना को मंजूरी दे दी है।

योजना के तहत स्टार सीमेंट की सहायक कंपनी मेघा टेक्निकल ऐंड इंजीनियर्स (Megha Tehcnical & Engineers) का विलय मूल कंपनी के साथ होगा, जो कि नियत तिथि 01 अप्रैल 2018 से प्रभावी है। मेघा टेक्निकल के स्टार सीमेंट की सहायक इकाई होने के कारण इसके सभी शेयर बिना नये शेयर जारी या आवंटित किये रद्द हो जायेंगे। हालाँकि इस योजना के लिए अभी एनसीएलटी सहित कई जरूरी मंजूरियाँ ली जानी हैं।
उधर बीएसई में स्टार सीमेंट का शेयर शुकवार को 1.45 रुपये या 1.12% की गिरावट के साथ 128.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 151.35 रुपये और निचला स्तर 102.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!