शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी बढ़ने के बावजूद डालमिया भारत (Dalmia Bharat) के मुनाफे में गिरावट

सालाना आधार पर 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में सीमेंट कारोबारी डालमिया भारत (Dalmia Bharat) के मुनाफे में 3% की गिरावट आयी।

कंपनी को 2017 की जनवरी-मार्च तिमाही में 214 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में 209.00 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। मगर इस दौरान बिक्री मात्रा 45.5 लाख टन से 14% बढ़ कर 51.8 लाख टन हो जाने से डालमिया भारत की कुल आमदनी 2,181 करोड़ रुपये से 21% की बढ़त के साथ 2,638 करोड़ रुपये हो गयी। साथ ही डालमिया भारत का एबिटा 549 करोड़ रुपये से 7% अधिक 589 करोड़ रुपये रहा, मगर इसका एबिटा मार्जिन 25.17% से 284 अंक घट कर 22.33% रह गया। कंपनी के एबिटा मार्जिन में गिरावट इसके कुल व्यय बढ़ने के कारण आयी। कंपनी के कुल तिमाही व्यय 2,509.31 करोड़ रुपये से 7.7% की बढ़त के साथ 2,703.49 करोड़ रुपये के रहे।
उधर बीएसई में डालमिया भारत का शेयर शुकवार को 52.45 रुपये या 1.91% की गिरावट के साथ 2,694.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 3,348.95 रुपये और निचला स्तर 2,299.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!