शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डाबर इंडिया (Dabur India) की 250-300 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी डाबर इंडिया (Dabur India) चालू वित्त वर्ष के दौरान अपनी क्षमता का विस्तार करने के लिए 250-300 करोड़ रुपये के पूँजीगत निवेश करने की योजना बना रही है।

खबर है कि कंपनी घरेलू बाजार में अधिग्रहण पर भी नजर रख रही है। गौरतलब है कि डाबर ने पिछले महीने ही अपनी सहायक कंपनी के जरिये दो दक्षिण अफ्रीकी कंपनियों, डीऐंडए कॉस्मेटिक्स और एटलांटा बॉडी ऐंड हेल्थ प्रोडक्ट्स का अधिग्रहण किया है।
दूसरी तरफ बीएसई में डाबर इंडिया का शेयर 375.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 378.00 रुपये पर खुला है। शुरुआत में 373.90 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद यह एक सीमित दायरे में झूलता दिखा है। 11 बजे के करीब डाबर इंडिया 0.25 रुपये या 0.07% की हल्की गिरावट के साथ 374.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!