शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इक्विटास होल्डिंग्स (Equitas Holdings) की चुकता शेयर पूँजी में हुआ इजाफा

इक्विटास होल्डिंग्स (Equitas Holdings) की चुकता शेयर पूँजी 340.53 करोड़ रुपये से बढ़ कर 340.66 करोड़ रुपये की हो गयी है।

इक्विटास होल्डिंग्स की शेयर पूँजी में बढ़ोतरी 10 रुपये प्रति वाले 1,29,521 इक्विटी शेयरों के आवंटन से हुई है। इन शेयरों के आवंटन को मंजूरी रविवार को कंपनी की शेयरधारक संबंध समिति ने दी। आवंटित किये गये शेयर हर मामले में कंपनी के मौजूदा शेयरों के समरूप होंगे।
उधर बीएसई में आज इक्विटास होल्डिंग्स के शेयर में 3% से ज्यादा की गिरावट आयी। 165.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में यह 166.00 रुपये पर खुला, जो कि कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर भी रहा। 156.25 रुपये का निचला स्तर छू कर अंत में कंपनी का शेयर 5.10 रुपये या 3.09% की कमजोरी के साथ 160.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!