शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा बॉश (Bosch) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में बॉश (Bosch) के मुनाफे में हल्की गिरावट आयी।

2017 की समान तिमाही में 440.47 करोड़ रुपये से घट कर तकनीक सेवा प्रदाता बॉश का मुनाफा 433.78 करोड़ रुपये रह गया। वहीं इसकी आमदनी 2,780.20 करोड़ रुपये से 22.7% की बढ़त के साथ 3,158.03 करोड़ रुपये हुई। साथ ही कंपनी का एबिटा 1.8% गिर कर 691.37 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 544 आधार अंकों की भारी गिरावट के साथ 21.9% रह गया।
मुनाफे में गिरावट के बावजूद बॉश का शेयर 3% से अधिक की मजबूती बनाये हुए है। बीएसई में बॉश का शेयर 17,624.50 रुपये के पिछले बद भाव की तुलना में 17,554.70 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 18,278.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद सवा 3 बजे के करीब बॉश के शेयरों में 538.70 रुपये या 3.06% की मजबूती के साथ 18,163.20 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 22 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!