शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुवेन लाइफ (Suven Life) को नॉर्वे और न्यूजीलैंड में मिले दो नये पेटेंट

बायोफार्मास्युटिकल कंपनी सुवेन लाइफ (Suven Life) को नॉर्वे और न्यूजीलैंड में एक-एक पेटेंट मिला है।

कंपनी को यह पेटेंट नयी रासायनिक संस्थाओं के लिए मिले हैं, जो कि न्यूरोडीजनरेटिव रोगों से जुड़े विकारों के उपचार के लिए है। इन पेटेंटों की वैधता 2034 (नॉर्वे) और 2027 (न्यूजीलैंड) तक है।
उधर बीएसई में सुवेन लाइफ का शेयर सोमवार के 180.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 180.75 रुपये पर खुला। आज इसका रुख शुरुआती कारोबार से ही ऊपर की ओर रहा। सत्र के मध्य में सुन लाइफ का शेयर 190.65 रुपये तक चढ़ा। अंत में यह 8.30 रुपये या 4.60% की मजबूती के साथ 188.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में सुवेन लाइफ का शिखर 250.80 रुपये और निचला स्तर 155.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!