शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) बेचेगा सहायक कंपनी में हिस्सेदारी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) चालू वित्त वर्ष में अपनी बीमा सहायक कंपनी एसबीआई जनरल इंश्योरेंस (SBI General Insurance) में 3 से 5% हिस्सेदारी बेचेगा।

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ऑस्ट्रेलिया की आईएजी (IAG) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का संयुक्त उद्यम भी है, जिसमें बैंक की 74% हिस्सेदारी है।
उधर बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 5% से अधिक ऊपर चढ़ गया है। 254.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 254.20 रुपये पर शुरुआत के बाद करीब 10 बजे यह 12.75 रुपये या 5.02% की तेजी के साथ 266.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!