शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेजन (Amazon) खरीद सकती है फ्यूचर रिटेल (Future Retail) में हिस्सेदारी

खबर है कि अमेजन (Amazon) फ्यूचर रिटेल (Future Retail) में 10% हिस्सेदारी खरीद सकती है।

अमेजन भारत में सबसे बड़ा ऑनलाइन खरीदारी स्टोर है, जबकि 26,700 करोड़ रुपये की बाजार पूँजी वाली फ्यूचर रिटेल बिग बाजार, ईजी डे और फूडहॉल जैसी रिटेल चेनों का संचालन करती है। खबरों के अनुसार अमेजन को फ्यूचर रिटेल में 10% हिस्से के लिए 50-60 करोड़ डॉलर का भुगतान करना पड़ सकता है। इससे पहले अमेजन शॉपर्स स्टॉप में 5% हिस्सेदारी खऱीदी थी।
दूसरी तरफ बीएसई में फ्यूचर रिटेल का शेयर 532.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 529.25 रुपये पर खुला है। लाल निशान में शुरुआत के बाद यह करीब साढ़े 10 बजे हरे निशान में पहुँचा। करीब 10.40 बजे फ्यूचर रिटेल 2.30 रुपये या 0.43% की बढ़त के साथ 534.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!