शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कावेरी सीड (Kaveri Seed) की आमदनी बढ़ी, घाटा हुआ कम

बीज उत्पादक कावेरी सीड (Kaveri Seed) को 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में 18.37 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसके मुकाबले 2017 की समान अवधि में कंपनी 87.19 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। साल दर साल आधार पर ही कंपनी की शुद्ध आमदनी 4,023.04 करोड़ रुपये से 3.4% की बढ़त के साथ 4,160.46 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी का एबिटा घाटा 13.34 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 3544 आधार अंक घट कर -32.1% हो गया। उधर बीएसई में कावेरी सीड के शेयर पर कमजोर नतीजों का असर साफ दिख रहा है।
बीएसई में कावेरी सीड का शेयर 507.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 512.90 रुपये पर खुला है। सुबह 10 बजे के करीब यह 15.50 रुपये या 3.06% की कमजोरी के साथ 491.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!