शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावर फाइनेंस (Power Finance) को हुआ 935.6 करोड़ रुपये का मुनाफा

पावर फाइनेंस (Power Finance) को 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में 935.60 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

इसे मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कंपनी 3,409.49 करोड़ रुपये का जबरदस्त घाटा हुआ था। हालाँकि तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 41% की गिरावट आयी है। इस दौरान पावर फाइनेंस की शुद्ध आमदनी 5,719.4 करोड़ रुपये से 7.7% बढ़ कर 6,162.4 करोड़ रुपये और अन्य आमदनी 176% अधिक 214.3 करोड़ रुपये रही।
इसके अलावा तिमाही आधार पर पावर फाइनेंस की सकल एनपीए 14,977 करोड़ रुपये से बढ़ कर 26,703 करोड़ रुपये औऱ शुद्ध एनपीए 10,923 करोड़ रुपये के मुकाबले 20,600 करोड़ रुपये रही।
दूसरी तरफ बीएसई में पावर फाइनेंस का शेयर 75.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 76.20 रुपये पर खुला। 78.60 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर कारोबार के अंत में यह 0.20 रुपये या 0.26% की मजबूती के साथ 75.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!