शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को यूएसएफडीए ने दिखायी हरी झंडी

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को एक नयी दवा के लिए अमेरिकी दवाई नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने मंजूरी दे दी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने बेनिन प्रोस्टैटिक हाइपरप्लासिया (बीपीएच) के लक्षणों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले ड्यूटास्टेराइड और टेम्सुलोसीन कैप्सूलों के लिए हरी झंडी दिखायी है। इस दवा का उत्पादन कंपनी के मौरेया, अहमदाबाद में स्थित संयंत्र में किया जायेगा।
दूसरी ओर शुक्रवार को बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 24.95 रुपये या 6.98% की मजबूती के साथ 382.50 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 558.00 रुपये और निचला स्तर 341.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!