शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा हॉलिडेज (Mahindra Holidays) ने किया इक्विटी शेयरों का आवंटन

महिंद्रा हॉलिडेज (Mahindra Holidays) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी के निदेशक मंडल की प्रतिभूति आवंटन समिति ने 10 रुपये प्रति वाले 50,000 इक्विटी शेयरों को महिंद्रा हॉलिडेज ऐंड रिसॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2014 के तहत आवंटित कर दिया। नतीजतन इसकी इश्यूड और चुकता शेयर पूँजी 1,33,44,37,840 रुपये से बढ़ कर 1,33,49,37,840 रुपये की हो गयी है। आवंटित किये गये शेयर कंपनी के मौजूदा शेयरों के समरूप होंगे।
उधर बीएसई में शुक्रवार को महिंद्रा हॉलिडेज का शेयर 10.65 रुपये या 3.22% की मजबूती के साथ 341.20 रुपये पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों में इसका सर्वाधिक भाव 469.00 रुपये और न्यूनतम भाव 271.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!