शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी में वृद्धि के बावजूद घटा नाल्को (Nalco) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में नाल्को (Nalco) के मुनाफे में 4% गिरावट दर्ज की गयी है।

2017 की समान तिमाही में 268.3 करोड़ रुपये से घट कर नाल्को का मुनाफा 257 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 2,550 करोड़ रुपये से 12.3% बढ़ कर 2,863.1 करोड़ रुपये हो गयी। सालाना आधार पर ही नाल्को का एबिटा 14.6% वृद्धि के साथ 490 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 34 आधार अंक की बढ़त होकर 17.1% रहा।
गौरतलब है कि नाल्को के कच्चे माल की लागत वार्षिक और तिमाही दोनों आधार पर बढ़ी। इससे कंपनी का सकल मार्जिन सालाना आधार पर 451 और तिमाही आधार पर 191 आधार अंक घट गया।
लाभ में गिरावट से नाल्को के शेयर में भी हल्की कमजोरी आयी है। 73.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 73.80 रुपये पर खुलने के बाद शुरुआती सत्र में ही यह लाल निशान में पहुँच गया। सुबह 9.50 बजे के करीब नाल्को का शेयर 0.35 रुपये या 0.48% की कमजोरी के साथ 72.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!