शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) ने किया इक्विटी शेयरों का आवंटन

दूरसंचार सेवा प्रदाता आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी की नामंकन तथा पारिश्रमिक समिति ने मंगलवार को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2006 औऱ कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2013 के तहत 3,97,459 इक्विटी शेयर आवंटित किये। इसके साथ ही आइडिया सेल्युलर की चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 43,59,81,58,050 रुपये की हो गयी है।
दूसरी तरफ बीएसई में आइडिया सेल्युलर का शेयर 62.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 62.00 रुपये पर खुला। सत्र के बीच में उतार-चढ़ाव के बीच इसका ऊपरी स्तर 63.00 रुपये औऱ निचला स्तर 61.00 रुपये का रहा। अंत में यह 0.45 रुपये या 0.72% कमजोरी के साथ 61.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इसके अलावा आइडिया के 52 हफ्तों का शिखर 118.00 रुपये और निचला स्तर 50.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!