शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) के मुनाफे और आमदनी में बढ़ोतरी

वर्ष दर वर्ष आधार पर वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) के मुनाफे में 23.8% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

वित्त वर्ष 2016-17 की समान तिमाही में 48.16 करोड़ रुपये के मुकाबले अपोलो हॉस्पिटल्स ने 59.64 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। जानकारों के अनुमान से कमजोर रहे परिणामों में कंपनी की शुद्ध तिमाही आमदनी 1,624.50 करोड़ रुपये से 14.7% अधिक 1,862.92 करोड़ रुपये हो गयी। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 25.6% अधिक 213.58 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 99 आधार अंक बढ़ कर 11.5% हो गया।
अपोलो हॉस्पिटल्स के विभिन्न कारोबारों पर नजर डालें तो इसकी स्वास्थ्य सेवाओं से प्राप्त आमदनी 10.5% अधिक 1,000 करोड़ रुपये और दवा क्षेत्र से प्राप्त आमदनी 20% की बढ़त के साथ 863.1 करोड़ रुपये रही।
दूसरी तरफ बीएसई में अपोलो हॉस्पिटल्स का शेयर 987.15 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज बढ़त के साथ 1,000.00 रुपये पर खुला। मगर हरे निशान में शुरुआत के बाद इसमें गिरावट आयी है। 11.10 बजे के आस-पास यह 5.95 रुपये या 0.60% की कमजोरी के साथ 981.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!