शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर

बाजार में तेजी के बीच एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने आज अपने 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर छुआ।

दरअसल बाजार नियामक सेबी (SEBI) 01 जून से विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) कारोबार विंडो बंद करने जा रही है। एफआईआई कारोबार विंडो में केवल विदेशी निवेशक ही खरीद-फरोख्त कर सकते हैं। यह विंडो बंद किये जाने पर सेबी ने 01 जून को ही एक दिन के लिए विदेशी निवेशकों को खुले बाजार में एचडीएफसी बैंक के शेयर खरीदने की मंजूरी दी है। ऐसे में जानकारों का मानना है कि इस एक दिन में बैंक के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिल सकती है, जिससे यह नये रिकॉर्ड स्तरों पर पहुँच सकता है। इसी वजह से आज बैंक के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर 2,046.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2,100.05 रुपये पर खुल कर 2,126.65 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। 1.30 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 60.15 रुपये या 2.94% की बढ़त के साथ 2,107.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 31 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!