शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सद्भाव इंजीनियरिंग (Sadbhav Engineering) को मिला महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम से ठेका

सद्भाव इंजीनियरिंग (Sadbhav Engineering) को महाराष्ट्र सरकार के उद्यम महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (Maharashtra State Road Development Corporation) से ठेका मिला है।

1,665 करोड़ रुपये के ठेके के तहत कंपनी को 2.5 वर्षों के भीतर राज्य के वाशिम जिले में किन्हीराजा गाँव से केंवाड़ गाँव तक 42.88 किमी लंबी 6 लेन सड़क का निर्माण करना है। इस सड़क की रखरखाव अवधि 4 वर्ष है।
उधर बीएसई में सद्भाव इंजीनियरिंग का शेयर 351.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 356.50 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद करीब 10 बजे यह लाल निशान में पहुँच गया, जबकि बाजार बंद होने से कुछ देर पहले 340.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। अधिकतर समय लाल निशान में एक दायरे में रहने के बाद कंपनी का शेयर 3.90 रुपये या 1.11% की कमजोरी के साथ 348.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!