शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्राहक संतुष्टि मामले में टीसीएस (TCS) बनीं यूके की सर्वश्रेष्ठ आईटी सेवा कंपनी

प्रमुख वैश्विक आईटी सेवा प्रदाता टीसीएस (TCS) को ग्राहक संतुष्टि मामले में यूके की सर्वश्रेष्ठ आईटी कंपनी के रूप में चुना गया है।

कंपनी को यह खिताब यूके की सबसे बड़ी स्वतंत्र आईटी सेवा रिपोर्ट प्रदाताओं में से एक व्हाइटलाइन स्टडी (Whiteline Study) ने दिया है। टीसीएस ने यूके में 81% ग्राहक संतुष्टि स्कोर प्राप्त किया। साथ ही पूरे यूरोप में भी टीसीएस ने लगातार पाँचवे वर्ष पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा यह जर्मनी (80%), बेनेलक्स (80%), नीदरलैंड (80%), स्विटजरलैंड (80%) और नॉर्डिक्स (83%) में भी ग्राहक संतुष्टि मोर्चे पर सर्वश्रेष्ठ आईटी कंपनी रही है।
व्हाइटलाइन स्टडी के आँकड़ें बतातें हैं कि टीसीएस ऐप्पलिकेशन डेवलपमेंट, रखरखाव, टेंस्टिंग और एसएएएस, प्रबंधित इन्फ्रास्ट्रक्चर और होस्टिंग में नंबर एक रही।
दूसरी तरफ बीएसई में टीसीएस का शेयर पूरे कारोबार में दबाव में रहा। 1,758.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले यह कमजोरी के साथ 1,742.30 रुपये पर खुला। कारोबार के अंत में टीसीएस का शेयर 14.05 रुपये या 0.80% की गिरावट के साथ 1,744.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!