शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने किया चंदा कोचर का उत्तराधिकारी ढूँढने से इंकार

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने मीडिया में आ रही खबरों पर जवाब देते हुए मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (सीआईओ) चंदा कोचर (Chanda Kochhar) का उत्तराधिकारी तलाशने के लिए किसी समिति का गठन करने से इंकार कर दिया है।

साथ ही बैंक ने कोचर को अनिश्चित अवधि के लिए छुट्टी पर भेजने की खबर का खंडन करते हुए कहा है कि वे अपने पहले से तय किये गये वार्षिक अवकाश पर हैं। इससे पहले खबर थी कि बैंक के निदेशकों की समिति ने चंदा कोचर को वीडियोकॉन ऋण मामले की स्वतंत्र जाँच पूरी होने तक छुट्टी पर जाने को कहा है।
आईसीआईसीआई बैंक द्वारा इस मामले में सफाई दिये जाने से इसके शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 285.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 291.05 रुपये पर खुला। 11 बजे के आस-पास यह 4.70 रुपये या 1.65% की मजबूती के साथ 290.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!