शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के निर्यात में 134% की जोरदार वृद्धि

वार्षिक आधार पर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की कुल मई बिक्री में 12% का इजाफा हुआ है।

कंपनी की वाहन बिक्री मई 2017 में 42,003 इकाई के मुकाबले 2018 के समान महीने में 46,849 इकाई रही। इनमें महिंद्रा की घरेलू बिक्री 40,710 इकाई से 8% अधिक 43,818 इकाई रही, जबकि निर्यात 1,293 इकाइयों से 134% की जोरदार वृद्धि के साथ 5,911 इकाई पर पहुँच गया। इसके अलावा महिंद्रा की यात्री वाहन बिकवाली 20,392 इकाई से 2% बढ़ कर 20,715 इकाई, उपयोगिता वाहन बिक्री 19,331 इकाई से हल्की गिरावट के साथ 19,295 इकाई, कारोबारी वाहन 16,261 इकाई से 15% बढ़त के साथ 18,748 इकाई रही।
उधर बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 923.50 रुपये के बंद भाव की तुलना में 924.00 रुपये पर खुल कर फौरन लाल निशान में पहुँच गया। 11.20 बजे के करीब हरे निशान में आने के बाद इसमें दोबारा गिरावट आनी शुरू हो गयी। 12 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 10.20 रुपये या 1.10% की कमजोरी के साथ 913.30 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 01 जून 2018)

Comments  

Manohar
# Manohar 2018-06-27 16:14
stock cash

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!