शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

25% से अधिक बढ़ी अतुल ऑटो (Atul Auto) की बिक्री

राजकोट, गुजरात में स्थित प्रमुख तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी अतुल ऑटो (Atul Auto) की मई बिक्री में वार्षिक आधार पर 25.09% की बढ़त हुई है।

कंपनी ने मई 2017 में 3,184 वाहनों के मुकाबले मई 2018 में 3,983 वाहन बेचे। वहीं अप्रैल-मई अवधि की बात करें तो कंपनी ने 6,721 वाहन बेचे, जो कि 2017 की समान अवधि में बिके 5,686 वाहनों की तुलना में 18.20% अधिक हैं।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में अतुल ऑटो का शेयर 2.20 रुपये या 0.52% मजबूत होकर 427.15 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 511.90 रुपये और निचला स्तर 346.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!