शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) को मिला 1,313.90 करोड़ रुपये का ठेका

निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से 1,313.90 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को भारतमाला परियोजना के अंतर्गत मिले कार्य के तहत 24 महीनों के भीतर कर्नाटक में एनएच-150ए पर 54.95 किमी लंबी सड़क की 4-लेनिंग करनी है। इस खबर का सोमवार को दिलीप बिल्डकॉन के शेयर पर सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में दिलीप बिल्डकॉन का शेयर 19.50 रुपये या 2.34% मजबूत होकर 853.85 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,248.35 रुपये और निचला स्तर 405.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!