शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत में विस्तार करेगी व्हर्लपूल (Whirlpool)

टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली वैश्विक दिग्गज कंपनी व्हर्लपूल (Whirlpool) भारत में अपनी कारोबारी गतिविधियों को और रफ्तार देने जा रही है।

इसके तहत शनिवार को कंपनी के निदेशक मंडल ने एलिका के साथ संयुक्त उपक्रम पर सहमति जताने के साथ ही एलिका पीबी इंडिया में 49% हिस्सेदारी खरीदने को भी मंजूरी दी है। हालाँकि यह जानकारी नहीं दी गयी है कि सौदा कितनी रकम में हुआ, लेकिन उम्मीद है कि इस साल की दूसरी छमाही में दोनों पक्ष इसे अंतिम रूप दे देंगे।
इसके तहत व्हर्लपूल भारत में कुकिंग के अलावा बिल्ट इन अप्लायंस पोर्टफोलिओ को विस्तार देना चाहती है। स्टॉक एक्सचेंज को दी गयी सूचना में व्हर्लपूल इंडिया (Whirlpool India) ने कहा है कि इस संयुक्त उपक्रम के तहत एलिका पीबी इंडिया व्हर्लपूल ब्रांड नाम के तहत कुकिंग एवं इन बिल्ट उपकरणों के उत्पादन और वितरण का काम करेगी।
एलिका पीबी इंडिया वर्ष 2010 से ही भारतीय बाजार में कारोबार में सक्रिय है। यह एलिका एसपीए इटली की अनुषंगी कंपनी है। व्हर्लपूल इंडिया के प्रबंध निदेशक सुनील डिसूजा के मुताबिक भारत में कुकिंग एवं बिल्ट इन अप्लायंसेज के तेजी से बढ़ते कारोबार को देखते हुए कंपनी को इसमें काफी संभावनाएँ नजर आ रही हैं। भारत में फिलहाल व्हर्लपूल के तीन विनिर्माण संयंत्र हैं जो फरीदाबाद, पुदुचेरी और पुणे में स्थित हैं।
बीते शुक्रवार को व्हर्लपूल इंडिया का शेयर हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ था। बीएसई में यह 2.95 रुपये या 0.19% बढ़ कर 1548.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!