शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने बढ़ायी एमसीएलआर (MCLR)

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने सभी अवधियों की अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में 10 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर दी है।

इसका सीधे असर बैंक से कर्ज लेने वालों पर पड़ेगा, जिन्हें बैंक द्वारा ऋण पर मार्जिन कम करने तक अधिक ब्याज देना पड़ेगा। एमसीएलआर (ऋण दर की मामूली लागत) कर्ज लेने वालों के लिए ऋण के लागत की मुख्य निर्धारक है। गौरतलब है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 2018 में दूसरी बार एमसीएलआर बढ़ायी है।
उधर बीएसई में बैंक का शेयर 266.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 268.85 रुपये पर खुला है। हरे निशान में खुलने के बाद हल्की गिरावट के कारण यह साढ़े 9 बजे के करीब 0.20 रुपये या 0.07% की मामूली कमजोरी के साथ 266.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!