शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) ने रखा विलय के बाद वोडाफोन आइडिया नाम का प्रस्ताव

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) ने वोडाफोन इंडिया (Vodafone India) के साथ विलय के बाद बनने वाली नयी कंपनी के लिए वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) नाम का प्रस्ताव रखा है।

आइडिया ने इस संबंध में 26 जून को शेयरधारकों की एक असाधारण सामान्य बैठक बुलायी है, जिसमें नये नाम के साथ ही परवर्तनीय प्रतिभूतियों के जरिये 15,000 करोड़ रुपये जुटाने पर फैसला लिया जायेगा। आइडिया और वोडाफोन विलय प्रक्रिया में है। खबर है कि कंपनियों की विलय योजना को दूरसंचार विभाग की ओर से मंजूरी मिलना अंतिम चरण में है।
उधर बीएसई में आज आइडिया सेल्युलर का शेयर 1% से अधिक मजबूत हुआ है। 61.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज यह 62.30 रुपये पर खुला। 9.50 बजे के करीब आइडिया का शेयर 0.70 रुपये या 1.14% की मजबूती के साथ 62.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!