शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने शुरू की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) के लिए भर्ती

reliance jio logo

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) के लिए अनुभवी और पेशेवरों की टीम बनानी शुरू कर दी है।

खबरों के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए बेंगलुरु या हैदराबाद में टीम की स्थापना करना चाहती है, जिस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। मगर कंपनी ने बेंगलुरु में इस संबंध में भर्तियाँ शुरू कर दी हैं, जिसमें मशीन लर्निंग और ब्लॉकचेन के लिए भी चयन होगा।
उधर बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 929.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 934.80 रुपये पर खुला है। 941.00 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर पौने 12 बजे के करीब कंपनी का शेयर 10.35 रुपये या 1.11% की बढ़त के साथ 939.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 जून 2018)

Comments  

Vineet Kumar
# Vineet Kumar 2018-11-14 00:29
M ek led light bnana skta hu Muje Kuch mdt ki jrurt h

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!