शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ठेका मिलने से एचसीसी (HCC) के शेयर में 3% मजबूती

एचसीसी (HCC) को बांग्लादेश की प्रमुख निर्माण कंपनी मैक्स ग्रुप (Max Group) के साथ संयुक्त उद्यम में 737 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका रूस की सरकारी परमाणु कंपनी जेएससी एटमस्ट्रॉयएक्सपोर्ट (JSC Atomstroyexport) से बांग्लादेश में स्थित रूपपुर न्यूक्लियर पावर प्लांट की इकाई 1 के लिए टर्बाइन आइलैंड के सिविल कार्य हेतू मिला है। गौरतलब है कि मैक्स ग्रुप के साथ संयुक्त उद्यम में एचसीसी की हिस्सेदारी 40% (295 करोड़ रुपये) है।
उधर बीएसई में एचसीसी का शेयर 14.22 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 14.50 रुपये पर खुल कर मजबूती के साथ एक में बना हुआ है। साढ़े 11 बजे के करीब एचसीसी 0.42 रुपये या 2.95% की वृद्धि के साथ 14.64 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!