शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचटी मीडिया (HT Media) करेगी 400 करोड़ रुपये का निवेश

एचटी मीडिया (HT Media) एक या एक से अधिक किस्तों में 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी यह निवेश अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एचटी म्यूजिक ऐंड एंटरटेनमेंट (HT Music & Entertainment) में इसके एफएम रेडियो व्यापार क्षेत्र में विस्तार / विकास के अवसरों की फंडिंग के लिए करेगी। इस खबर का एचटी मीडिया के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है।
बीएसई में एचटी मीडिया का शेयर 77.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 79.00 रुपये पर खुल कर 80.50 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 1.20 बजे कंपनी के शेयरों में 1.55 रुपये या 1.99% की मजबूती के साथ 79.40 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!