शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केडीडीएल (KDDL) का शेयर पहुँचा ऊपरी सर्किट पर

केडीडीएल (KDDL) का शेयर 5% की तेजी के साथ ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया।

कंपनी का बोर्ड 11 जून को तरजीही आधार, क्यूआईपी या इन दोनों माध्यमों से इक्विटी शेयर जारी करके पूँजी जुटाने पर विचार करने वाला है। इसी खबर का कंपनी के शेयर पर आज सकारात्मक असर पड़ा है।
बीएसई में केडीडीएल का शेयर 430.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 446.00 रुपये पर खुला और शुरू में ही 451.50 रुपये के ऊपरी सर्किट स्तर पर पहुँच गया। इसके बाद करीब सवा 3 बजे केडीडीएल के शेयरों में 21.50 रुपये या 5.00% की मजबूती के साथ 451.50 रुपये के भाव पर ही सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!