शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) : जेगुआर लैंड रोवर की मई बिक्री में 6.1% की बढ़ोतरी

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की यूके में स्थित सहायक कंपनी जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की मई बिक्री में साल दर साल आधार पर 6.1% की बढ़त दर्ज की गयी।

कंपनी ने मई 2018 में 48,281 गाड़ियाँ बेचीं। इनमें जेगुआर की बिक्री 6.6% वृद्धि के साथ 14,507 इकाई और लैंड रोवर की बिक्री 6.0% अधिक 33,774 इकाई रही। वहीं क्षेत्र के लिहाज से देखें तो कंपनी के वाहनों की बिकवाली चीन में 8.1% और यूरोप में 8.7% घटी, जबकि यूके में 20.9% विदेशी बाजारों में 24% और उत्तरी अमेरिका में 16.7% की वृद्धि दर्ज की गयी।
उधर बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 3% से अधिक ऊपर चढ़ा। 295.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज यह 2.97.00 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 306.45 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। अंत में टाटा मोटर्स 9.30 रुपये या 3.15% की मजबूती के साथ 304.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!