शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन बैंक (Indian Bank) ने बढ़ायी एमसीएलआर, शेयर मजबूत

इंडियन बैंक (Indian Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

बैंक ने ओवर्नाइट के लिए 7.95% से 8.00%, एक महीने के लिए 8.00% से बढ़ा कर 8.10%, तीन महीनों के लिए 8.20% से 8.30% और 6 महीनों के लिए 8.30% से 8.40% एमसीएलआर कर दी है। इसके अलावा बैंक की एमसीएलआर 1 साल के लिए 8.40% के मुकाबले अब 8.50%, तीन साल के लिए 8.60% से 8.70% और 5 साल की अवधि के लिए 8.85% की तुलना में 8.95% होगी। बैंक की ये नयी दरें 11 जून से प्रभाव में आयेंगी। एमसीएलआर में बढ़ोतरी की खबर से बाजार में गिरावट के बावजूद इंडियन बैंक का शेयर मजबूत स्थिति में है।
बीएसई में इंडियन बैंक का शेयर 350.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 347.00 रुपये पर खुला। कमजोर शुरुआत के बाद इसका रुख ऊपर की ओर दिख रहा है। सुबह साढ़े 10 बजे के आस-पास यह 4.55 रुपये या 1.30% की मजबूती के साथ 355.50 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!