शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) का शेयर 3% से अधिक मजबूत

बाजार में गिरावट के बावजूद प्रमुख दवा कंपनी अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के शेयर में 3% से अधिक मजबूती आयी है।

दरअसल अरबिंदो फार्मा को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से एक नयी दवा के लिए मंजूरी मिल गयी है। कंपनी को ओमेप्राजोल डिलेड-रिलीज टैबलेट ओटीसी के उत्पादन के लिए यूएसएफडीए मे हरी झंडी दिखायी है, जो कि एस्ट्राजेनेका की प्रीलोसेक ओटीसी गोलियों के जेनेरिक सम्युल्य हैं। इस दवा का इस्तेमाल पेट और अन्नप्रणाली समस्याओं के इलाज में किया जाता है।
उधर बीएसई में अरबिंदो फार्मा के शेयर का रुख ऊपर की ओर जारी है। कंपनी का शेयर 547.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 543.00 रुपये पर खुला। 11.50 बजे के आस-पास यह 16.65 रुपये या 3.04% की तेजी के साथ 564.40 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख