शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन (IL&FS Transportation) ने ऐसे जुटाये 186 करोड़ रुपये

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन (IL&FS Transportation) ने 186.21 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

कंपनी ने यह पूँजी केएफडब्ल्यू आईपीएक्स-बैंक (KfW IPEX-Bank) से ऋण वित्तपोषण में प्राप्त की है। केएफडब्ल्यू आईपीएक्स-बैंक एक जर्मन एक्जिम बैंक है, जो कि अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं और निर्यात वित्त के लिए पूँजी प्रदान करता है। आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन प्राप्त धन का इस्तेमाल अपनी मौजूदा परियोजना दिल्ली में रैपिड मेट्रो साउथ एक्सटेंशन प्रोजेक्ट के लिए करेगी।
उधर बीएसई में आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन का शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सपाट 46.50 रुपये पर खुला और कारोबार के बीच में 47.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 1 बजे के करीब यह 0.45 रुपये या 0.97% की तेजी के साथ 46.95 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!