शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की इकाई को मिले 2,210 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन (L&T Construction) को 2,210 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन को जल और प्रवाह उपचार कारोबार में 2,044 करोड़ रुपये और भारी सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर व्यापार में 166 करोड़ रुपये का कार्य प्राप्त हुआ है।
उधर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,343.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,340.00 रुपये पर खुला और सवा 10 बजे के आस-पास 1,354.40 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। ऊपरी स्तर से ही इसमें गिरावट आनी शुरू हुई और यह लाल निशान में पहुँच गया। थोड़ी वापसी के बाद सवा 12 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 3.65 रुपये या 0.27% की बढ़ोतरी के साथ 1,347.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!