शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीसीएम श्रीराम (DCM Shriram) के शेयर में 10% से अधिक की जोरदार उछाल

आज डीसीएम श्रीराम (DCM Shriram) के शेयर में 10% से अधिक की मजबूती आयी है।

दरअसल कंपनी के बोर्ड की बैठक 18 जून को होगी, जिसमें शेयरों की वापस खरीद पर विचार किया जायेगा। इसी खबर के बीच कंपनी के शेयर में जबरदस्त तेजी रही है।

बीएसई में डीसीएम श्रीराम का शेयर 270.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 282.00 रुपये पर खुलने के बाद यह 306.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक उछला। 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 27.25 रुपये या 10.06% की मजबूती के साथ 298.10 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। डीसीएम श्रीराम के 52 हफ्तों का शिखर 628.05 रुपये और निचला स्तर 222.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!