शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीएल टेक (HCL Tech) ने इसलिए माँगी सरकार की मंजूरी

बाजार में गिरावट के बावजूद आज एचसीएल टेक (HCL Tech) का शेयर मजबूत स्थिति में है।

दरअसल एचसीएल टेक ने विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में 10.43 हेक्टेयर क्षेत्र में नया आईटी/आईटीज विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) स्थापित करने के लिए सरकार की मंजूरी माँगी है, जिसके लिए 408.48 करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा। कंपनी के प्रस्ताव पर वाणिज्य सचिव रीटा तिवटिया की अध्यक्षता वाला अनुमोदन अंतर-मंत्रालयी बोर्ड 19 जून को विचार करेगा।
उधर बीएसई में एचसीएल टेक का शेयर 922.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 926.00 रुपये पर खुल कर 936.00 रुपये तक चढ़ा है। 11.10 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 12.30 रुपये या 1.33% की मजबूती के साथ 935.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख